[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा विधायक विभा देवी का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश

विधायक विभा देवी का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश

0
विधायक विभा देवी का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

भावुक हुईं विधायक : कहा- लापरवाही से मैंने बेटा खोया, किसी और के साथ ऐसा न हो

सिविल सर्जन के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने और अवैध एंबुलेंस पर रोक लगाने को कहा

वार्डों में कुत्तों के आतंक और साफ-सफाई की बदहाली पर विधायक ने जतायी सख्त नाराजगी.

साफ-सफाई, दवा वितरण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

प्रतिनिधि, नवादा नगर

नवादा सदर की विधायक विभा देवी सोमवार को अचानक सदर अस्पताल पहुंचीं. उनके औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया. विधायक ने सिविल सर्जन कार्यालय में लगभग आधे घंटे तक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और उप चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधार पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, मेडिकल उपकरणों के रख-रखाव और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमितता पर जोर दिया.

भावुक होकर साझा किया निजी दर्द

बातचीत के दौरान विधायक भावुक हो गयीं. उन्होंने कहा कि उनके पुत्र की मृत्यु निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई थी, इसलिए वे नहीं चाहतीं कि किसी अन्य परिवार को इस तरह का दर्द झेलना पड़े. उन्होंने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत और भरोसेमंद बनाने की आवश्यकता बतायी. विधायक ने चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार तैनाती, दवाइयों की उपलब्धता, शल्य चिकित्सा और प्रसूति वार्ड की सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिये.

बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर प्रहार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए विधायक ने अवैध निजी एंबुलेंस की इंट्री पर तत्काल रोक लगाने को कहा. उन्होंने बिचौलियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये. साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, गार्ड की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने और वार्डों में कुत्तों के आतंक को समाप्त करने की जरूरत बतायी. उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा को अधिक सुलभ बनाने पर भी जोर दिया.

मरीजों ने सुनायीं समस्याएं

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने सीटी स्कैन, एक्स-रे, इमरजेंसी, ओपीडी, शिशु वार्ड और डायलिसिस केंद्र का दौरा किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद महिलाओं ने बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की. विधायक ने इन जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel