ट्यूबवेल के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान से गहराया रहस्य
जमीनी विवाद में वारदात की चर्चा, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोपप्रतिनिधि, अकबरपुर
थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव में सोमवार सुबह एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अमृत यादव के बेटे मथुरा यादव के रूप में की गयी है. उनका शव गांव के ही एक खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी.