[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी

मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी

0
मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. इसी क्रम में मेसकौर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि प्रखंड के कुल 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 96 केंद्र ऐसे हैं जिनके पास अपना भवन नहीं है. ये केंद्र वर्षों से स्कूलों, टोला सेवकों के भवनों अथवा अन्य किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं.

डीपीओ के निरीक्षण में खुली हकीकत, भवन नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परेशानी

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) निसारत ने मेसकौर प्रखंड का दौरा कर विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि कई केंद्रों के पास भवन नहीं होने के कारण सेविका और सहायिका को बच्चों के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव जल्द होगा भेजा

डीपीओ ने बताया कि केंद्रों के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में केंद्र भवन विहीन हैं. भवन उपलब्ध होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा पोषण, टीकाकरण और अन्य गतिविधियों का संचालन भी सुचारू रूप से हो सकेगा. निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई केंद्रों में अभिलेखों के संधारण और योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताएं हैं.

डीपीओ के निर्देश के बाद भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की मांग हुई तेज

डीपीओ ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने को कहा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि प्रखंड के सभी 135 केंद्रों में से 39 केंद्रों को पहले ही भवन मिल चुका है, जबकि शेष 96 केंद्र अब भी स्थायी भवन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel