[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा प्रार्थना सभा में अभिनय के जरिये सिखाया स्वच्छता का पाठ

प्रार्थना सभा में अभिनय के जरिये सिखाया स्वच्छता का पाठ

0
प्रार्थना सभा में अभिनय के जरिये सिखाया स्वच्छता का पाठ

अनोखी पहल : शिक्षक के रचनात्मक प्रयास से बच्चों में जागी जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना प्रतिनिधि, गोविंदपुर. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दर्शन की प्रार्थना सभा उस समय विशेष बन गयी, जब विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक अनूठी पहल की. उन्होंने पारंपरिक भाषण के बजाय अभिनय, नाटक और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया. प्रार्थना सभा के दौरान अभिषेक कुमार पांडेय स्वयं झाड़ू लेकर बच्चों के बीच पहुंचे और विद्यालय परिसर की सफाई कर यह संदेश दिया. स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आदत होनी चाहिए. स्वच्छता विषय पर प्रस्तुत छोटे-छोटे नाट्य अंश और रोचक गतिविधियों ने बच्चों को आकर्षित किया. अभिनय के माध्यम से यह दर्शाया गया कि गंदगी से किस प्रकार बीमारियां फैलती हैं और साफ-सफाई रखने से वातावरण स्वस्थ व सुखद बनता है. बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे न केवल विद्यालय परिसर, बल्कि अपने घर और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखेंगे. इस पहल से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास स्पष्ट रूप से देखा गया. रचनात्मक सोच और विद्यार्थियों के प्रति सच्चे लगाव से स्वच्छता व अन्य विषयों पर बेहतर प्रभाव दिखाई देगा. इस तरह की पहल केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे प्रखंड के शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दर्शन में शुरू की गयी यह पहल शिक्षा, संस्कार और स्वच्छता के समन्वय को बढ़ावा देगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel