[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

नवादा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

0
नवादा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
घटना के बाद जुटी लोगों की भारी भीड़.

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada Road Accident : काशीचक थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में केटीएम बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

घर लौटते वक्त हादसा

मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी भरत मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सतीश मधेपुर की ओर से घर लौट रहा था. इसी दौरान मधेपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक कथित बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

सूचना मिलते ही काशीचक थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Image 1627
नवादा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत 3

लोगों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बालू लदे वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इसे भी पढ़ें:नवादा में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एफएसएल जांच शुरू, दो आरोपित हिरासत में

Previous article छपरा में चिरांद चेतना महोत्सव में दिखेगी 8 हजार साल पुरानी विरासत की झलक, गंगा महाआरती के साक्षी बनेंगे 1 लाख लोग
Next article UP से बिहार जा रहे ट्रेलर-ट्रक में भीषण टक्कर, उड़े परखचे; केबिन काटकर निकाला गया चालक, हुई मौत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel