[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा समय पर कार्यस्थल पहुंचकर जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी व कर्मी : डीएम

समय पर कार्यस्थल पहुंचकर जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी व कर्मी : डीएम

0
समय पर कार्यस्थल पहुंचकर जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी व कर्मी : डीएम

नवादा कार्यालय.

डीएम ने साल के पहले दिन समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता, समुचित व्यवस्था व कार्य के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है. डीएम ने जिला स्थापना शाखा, जिला सामान्य शाखा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला भू-अर्जन शाखा, राजस्व शाखा, जिला पंचायत राज कार्यालय, विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय और कोषागार कार्यालय आदि का दौरा किया. डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यस्थल पर पहुंचने और अपने कार्यों का निष्पादन पूरी जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रधान लिपिकों को रोकड़ पंजी और वेतन पंजी को सही ढंग से संधारित करने के सख्त निर्देश दिया.

स्वच्छता एवं स्थानांतरण के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में समाहरणालय भवन के प्रथम तल पर जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा व जिला शस्त्र शाखा के एक ही कमरे में संचालित होने की समस्या का संज्ञान लिया गया. डीएम ने कर्मियों को बैठने व संचिकाओं के रख-रखाव में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए, जिला सामान्य शाखा और जिला शस्त्र शाखा को निचले तल पर स्थित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के बगल में खाली कमरे में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया.

पुरानी सामग्री व दस्तावेजों का निस्तारणनिरीक्षण के दौरान परिसर में पुराने और खराब वाहनों, टूटी-फूटी कुर्सियों, टेबल और अलमारी को देखकर डीएम ने इन्हें विभागीय प्रावधानों के अनुसार निस्तारित करने व अन्य स्थान पर रखने का आदेश दिया. उन्होंने अप्रासंगिक दस्तावेजों को नष्ट करने का भी निर्देश दिया.

साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यानडीएम ने कार्यालय परिसर की सफाई और समुचित रख-रखाव पर जोर दिया. उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कार्यालय सुचारू रूप से संचालित हों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. निरीक्षण के दौरान जिला गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा और जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel