[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा घटना की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया अपनाएं -आइजी

घटना की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया अपनाएं -आइजी

0
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया अपनाएं -आइजी

नवादा में आइजी की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर पुलिस अफसरों को मिला सख्त निर्देश फोटो कैप्शन – जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल आईजी विकास वैभव व अन्य प्रतिनिधि, नवादा सदर नवादा में सोमवार को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आइजी ने की. उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा थाना स्तर की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की. आइजी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने और थाना संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया होनी चाहिए, ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे. जनसुनवाई और पुलिस-पब्लिक संबंधों पर बल समीक्षा के दौरान थाना स्तर पर जनसुनवाई व्यवस्था को सक्रिय करने, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. आईजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए और सभी मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए. बैठक में अभिनव धीमान सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. सूत्रों के अनुसार, बैठक में जिले की अपराध स्थिति, लंबित कांडों की प्रगति, वारंट निष्पादन तथा शराब एवं संगठित अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गयी. आइजी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता और सक्रियता बढ़ी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel