राष्ट्रीय मुक्केबाजी रेफरी व जज की परीक्षा में पायी सफलता
प्रतिनिधि, रजौली. जिले के छोटे से गांव से निकलकर खेल की दुनिया के बड़े मंच तक का सफर तय करने वाले हिमांशु सिंह ने नया इतिहास रच दिया है. रजौली प्रखंड की रजौली पश्चिमी पंचायत स्थित छपरा गांव के निवासी सतीश सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी रेफरी व जज की कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नवादा जिले और बिहार-झारखंड के खेल जगत को गौरवान्वित किया है.