[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा महिला की हत्या में चौथे आरोपित की गिरफ्तारी

महिला की हत्या में चौथे आरोपित की गिरफ्तारी

0
महिला की हत्या में चौथे आरोपित की गिरफ्तारी

घटना के बाद पहले तीन आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं नौ जनवरी को मारपीट में जख्मी महिला की हो गयी थी मौत प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र के सती स्थान मुहल्ले में अंधविश्वास के कारण बीते माह नौ जनवरी को मारपीट में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. अब गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के चौथे आरोपित नरेश चौधरी के पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. क्या है मामला सती स्थान में दो पक्षों के बीच अंधविश्वास के कारण मृतक महिला पर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाकर कई महीनों से विवाद चल रहा था. इस मामले में कई बार सामाजिक स्तर पर समझाइश भी की गयी थी, लेकिन विवाद बढ़ता गया और मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौ जनवरी की दोपहर को दो पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ. इस मारपीट में चार लोग घायल हुए. घायलों में सुधीर चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी भी थीं, जिनकी रजौली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक महिला के पति के बयान पर थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने सती स्थान के महेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी और मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. चौथे आरोपित की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मारपीट में महिला की मौत के बाद पहले तीन आरोपितों को जेल भेजा जा चुका था. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान बीते सोमवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर चौथे आरोपित राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपित को मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel