[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा जांच चौकी पर यात्री बसों में शराब लेकर जाने वाले चार लोग गिरफ्तार

जांच चौकी पर यात्री बसों में शराब लेकर जाने वाले चार लोग गिरफ्तार

0
जांच चौकी पर यात्री बसों में शराब लेकर जाने वाले चार लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार धंधेबाज भेजे गये जेल, 10 पियक्कड़ भी हिरासत में कैप्शन -जब्त शराब के साथ गिरफ्तार लोग. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने विभिन्न यात्री बसों की जांच में पांच बोतल विदेशी शराब के साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, शराब के नशे में धुत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआइ राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली सभी छोटी व बड़ी गाड़ियों की सघन जांच उत्पाद बलों की मदद से की जाती है. विगत बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की अहले सुबह तक जांच के दौरान यात्री बसों पर सवार कुल चार लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब में 750 एमएल वाले रॉयल स्टेग की एक बोतल, 750 एमएल वाले रॉयल चैलेंज की एक बोतल, पानी की बोतल में बंद बकारडी रम 1.5 लीटर शामिल है. वहीं, गिरफ्तार लोगों की पहचान जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के भरयुवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र मंटू कुमार, रोहतास जिले के नौखा थाना क्षेत्र के तड़ार गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र चिराग सिंह, कोलकाता के अर्जुन प्रसाद साव के पुत्र श्रवण कुमार साव और दीपक मंडल का पुत्र अंकित मंडल शामिल है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है,उसके बावजूद शराब पीकर बिहार प्रवेश करने वाले कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया,जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां शराब पीने वाले लोगों से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया है. इस मौके पर उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षा बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel