[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा यूजीसी नेट मामले में छापेमारी के लिए पहुंची सीबीआइ को फर्जी बताकर ग्रामीणों ने किया हमला

यूजीसी नेट मामले में छापेमारी के लिए पहुंची सीबीआइ को फर्जी बताकर ग्रामीणों ने किया हमला

0
यूजीसी नेट मामले में छापेमारी के लिए पहुंची सीबीआइ को फर्जी बताकर ग्रामीणों ने किया हमला

रजौली़

यूजीसी नेट पेपर लीक मामले का तार रजौली थाना क्षेत्र की मुरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव से जुड़ गया है. सूचना पर छापेमारी करने आयी सीबीआइ और पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान सीबीआइ टीम के वाहन चालक के साथ मारपीट की गयी. मामले को लेकर सीबीआइ की टीम हेड ने रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शनिवार को लगभग चार बजे सीबीआइ टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव निवासी अभियुक्त फूलचंद प्रसाद की पत्नी बबिता कुमारी के घर से छापेमारी कर वापस लौट रही थी. इस दौरान भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में सीबीआइ टीम के वाहन चालक संजय सोनी बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, सीबीआइ के अधिकारी के शर्ट फट गया व महिला कॉस्टेबल पर मुरहेना पंचायत के वार्ड संख्या 16 के वार्ड सदस्य मिथिलेश प्रसाद द्वारा अपमानजनक इरादे से हमला व सीबीआई टीम को गालियां दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एक युवक का तार सियाडीह की एक युवती से मिला हुआ है. इसको लेकर छापेमारी करने आयी टीम ने दो मोबाइल के साथ कुछ बैंक पासबुक की फोटो कॉपी व यूजीसी नेट से संबंधित कुछ कागजात भी बरामद कर अपने साथ ले गयी है.

चार आरोपित किये गये गिरफ्तार:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद की पुत्री राधा कुमारी उर्फ मधु, श्रवण कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार, चुनचुन प्रसाद के पुत्र ललन कुमार व राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गयी है. सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बाबत पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सीबीआइ व पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आगे भी जरूरी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel