[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा Nawada News : गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

Nawada News : गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

0
Nawada News : गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत
Nawada News : domestic violence

Nawada News : गोविंदपुर. प्रखंड के नक्सल थाना, थाली क्षेत्र की भवनपुर पंचायत के महुगाई गांव में एक गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया. इससे घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की मां रंजना देवी ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है.

इधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका की मां ने थाली थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मृतका की मां ने बताया है कि उनकी 36 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी का विवाह थाली थाना क्षेत्र के महुगाई ग्राम के ललन पांडेय के पुत्र सत्यम कुमार के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था.

Nawada News : ”शादी के कुछ दिनों बाद से मेरी बेटी स्नेहा कुमारी को ससुराल वाले प्रताड़ि करने लगे”

शादी के कुछ दिनों बाद से मेरी बेटी स्नेहा कुमारी को ससुराल वाले प्रताड़ित और मारपीट करने लगे. इसकी शिकायत बेटी ने हमें कई बार की. बेटी के पति सत्यम पांडेय, ननद खुशबू देवी, ससुर ललन पांडेय सास टुन्नी देवी सभी ने मिलकर प्रताड़ित करते रहे़ दहेज को लेकर हमेशा मारपीट करते रहते थे.

मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. दहेज लाने को लेकर मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे. मेरी बेटी स्नेहा कुमारी का मायके वालों ंसे सभी प्रकार का संपर्क भी छुड़वा दिया. हमसे बातचीत भी नहीं करने देते थे. मेरी बेटी स्नेहा कुमारी कई महीने से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी. स्नेहा कुमारी सात महीने की गर्भवती भी थी. इसके बावजूद उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था.

Nawada News : गंभीर स्थिति के कारण पटना पीएमसीएच रेफर किया गया

27 अगस्त को दोपहर में मैं जब अपनी बेटी के पास फोन लगाया, तो पता चला कि वह बहुत बीमार है. उसे इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल में भर्ती करने के लिए जा रहे हैं. हम सभी परिवार पावापुरी पहुंचे, तो देखा कि वह काफी गंभीर स्थिति में थी. पावापुरी से गंभीर स्थिति रहने के कारण पटना पीएमसीएच रेफर किया गया.

पटना पीएमसीएच के जाने के क्रम में स्थिति काफी नाजुक होने के कारण उसे बिहारशरीफ में ही प्राइवेट में दिखाने गयी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के ससुराल महुगाई पहुंचा.

शव को कब्जे में कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतका की मां ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों के प्रति दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप लगाया है. मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Nawada News in Hindi : click here

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel