[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा आप खिलाड़ी ठान लेंगे, तो जो चाहेंगे कर सकते हैं : एसपी

आप खिलाड़ी ठान लेंगे, तो जो चाहेंगे कर सकते हैं : एसपी

0
आप खिलाड़ी ठान लेंगे, तो जो चाहेंगे कर सकते हैं : एसपी

नवादा कार्यालय. मॉडर्न शैक्षणिक समूह की संस्था मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा के खेल मैदान में सीबीएसइ नेशनल अंडर-19 बालिका हैंडबॉल के विजेता खिलाड़ियों को एसपी अभिनव धीमान ने सम्मानित किया. मॉडर्न की बालिका वर्ग हैंडबॉल टीम भारत के सीबीएसइ संबद्धता प्राप्त आठ जोन के विद्यालय में वर्ष 2024 की विजेता बनी है. एसपी अभिनव धीमान के स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया गया. विद्यालय की छात्राओं ने उनके सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति की. मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने एसपी को पुष्प-गुच्छ व स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति से सजी हुई प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में एसपी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के कई गुर सिखाये. उन्होंने कहा कि जो मेहनत करता है, एक दिन सफल जरूर होता है. सभी बच्चों में बहुत शक्ति है, बहुत एनर्जी है, आप ठान लेंगे तो जो चाहेंगे कर सकते हैं. सभी खिलाड़ियों को किया सम्मानित: एसपी ने बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. खेल शिक्षिका कल्पना कुमारी, नीतीश कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित टीम मैनेजर अलखदेव प्रसाद को भी पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए अभिनव धीमान ने कहा कि अगर जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो आपको कठिन परिश्रम पूरी लगन के साथ मेहनत करनी पड़ेगी. विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का वह भाग है, जिसमें हम सिर्फ सीखते हैं. यह सीखना कई क्षेत्रों में होता है. पुस्तकीय-ज्ञान ,खेलकूद, अनुशासन, व्यवहारिक ज्ञान आदि. उन्होंने विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी आने वाले कल के भविष्य हैं. ग्रामीण परिवेश के बच्चे हुए सफल: इस अवसर पर डॉ अनुज ने कहा कि पूरे मॉडर्न परिवार के साथ-साथ नवादा व राज्य के लिए गौरव की बात है. छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बेटियां देश के अलग-अलग राज्यों को ही नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर जीत हासिल की है. इन बेटियों की सफलता के बदौलत आज मॉडर्न का नाम भी राष्ट्रीयस्तर पर जाना जाने लगा है. सफलता में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार का सहयोग इन सबों को मिला. इनके माता-पिता का भी भरपूर योगदान रहा है. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कार्य नवादा के प्रसिद्ध रंगकर्मी श्रवण बरनवाल ने किया. संगीत शिक्षक अनिल विश्वकर्मा व पवन कुमार ने बच्चों के स्वागत गीत की प्रस्तुति करवायी. कार्यक्रम में राजकीय खेल पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ खेल शिक्षक शिवकुमार जी की भी सराहनीय भूमिका रही. साथ ही साथ रणजी मैच खेल चुके मॉडर्न क्रिकेट अकादमी संचालन करने वाले क्रिकेटर राकेश कुमार, सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद, प्रसिद्ध फिजिकल टीचर संतोष कुमार वर्मा भी शामिल थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, उमेश पांडेय, दीपक पुष्टि, राकेश पांडेय, विस्मिता साहू आदि शिक्षक गण की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel