पुलिस और वन विभाग ने मशक्कत के बाद हाथी को झारखंड की ओर खदेड़ा
खौफ के साये में रात : मशाल और पटाखों के सहारे हाथी को सीमा पार खदेड़ाप्रतिनिधि, गोविंदपुर
प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार की रात सरकंडा गांव के खिड़की नामक स्थान पर एक जंगली हाथी देखे जाने से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण उसे भगाने के लिए मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी गोविंदपुर थाना को दी.