[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा 15700 उपभोक्ताओं को फतेहपुर सब स्टेशन से मिलेगी प्रतिमाह 125 यूनिट फ्री बिजली

15700 उपभोक्ताओं को फतेहपुर सब स्टेशन से मिलेगी प्रतिमाह 125 यूनिट फ्री बिजली

0
15700 उपभोक्ताओं को फतेहपुर सब स्टेशन से मिलेगी प्रतिमाह 125 यूनिट फ्री बिजली

बिजली विभाग आमलोगों को नि:शुल्क बिल को लेकर कर रहा जागरूक

प्रतिनिधि, अकबरपुर

अकबरपुर पावर सब स्टेशन फतेहपुर से 15 हजार 700 उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी.दरअसल मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली देने की सरकार ने घोषणा की है. ऐसे में बिजली विभाग सरकार की घोषणा के बाद आमलोगों को नि:शुल्क बिल को लेकर जागरूक कर रहा है. ऐसे में गांव व बाजार में जगह-जगह पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जायेगा. बिजली विभाग के जेइ संजीव कुमार ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर एक अगस्त यानी शुक्रवार से नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करायी जा रही है. इसमें ऊर्जा शुल्क, फिक्सड चार्ज और बिजली शुल्क तीनों शामिल है. पहले 125 यूनिट बिजली पूरी तरह नि:शुल्क होगी. 125 यूनिट के बाद अगर अधिक खपत उपभोक्ता करते हैं, पूर्ण से लागू अनुदान दर से बिल बनेगा. साथ ही 125 के बाद अगर 130 यूनिट बिजली का खपत करते हैं, तो मात्र पांच यूनिट का बिजली शुल्क लिया जायेगा.

मासिक यूनिट की गणना 30 दिनों के आधार पर होगी

मासिक खपत यूनिट की गणना 30 दिनों के आधार होगी. अगर किसी उपभोक्ता का पिछले विपत्र में वर्तमान विपत्र की अवधि 40 दिनों की है व उनका खपत 40 दिनों में दो सौ यूनिट होता है, तो अनुपात के आधार पर (125×40) 30 उनको वर्तमान विपत्र में 167 यूनिट पर कोई शुल्क देय नहीं होगा. शेष 33 यूनिट खपत की गणना क्रम संख्या दो के अनुसार की जायेगी. अगर किसी उपभोक्ता का पिछले विपत्र में वर्तमान विपत्र की अवधि 25 दिनों की है. ऐसे उनका खपत 25 दिनों में 125 यूनिट होता है, तो अनुपात के आधार पर (125X 25) 30 उनका वर्तमान विपत्र में 104 यूनिट पर कोई शुल्क देय नहीं होगा. शेष 21 यूनिट खपत की गणना में क्रम संख्या दो के अनुसार की जायेगी.

जुलाई के पहले की बकाया राशि नहीं होगी माफ

125 यूनिट के बाद भी राज्य सरकार की मौजूदा बिजली अनुदान योजना लागू रहेगी. जुलाई 2025 के पहले के बकाया राशि उपभोक्ता द्वारा देय होगी. पूर्व से ही विद्युत विपत्र पर राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तरह अनुदान दिया जा रहा है. विस्तारिक योजना 125 यूनिट प्रतिमाह खपत तक नि:शुल्क बिजली के पात्र सभी घरेलू उपभोक्ता होंगे. साथ ही उपभोक्ताओं को अगले तीन वर्षो में 1.1 किलोवाट सौर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel