[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा हिसुआ के विश्वशांति चौक पर तीन महीने से अधूरा पड़ा नाला निर्माण, सरिया से जख्मी हो रहे लोग

हिसुआ के विश्वशांति चौक पर तीन महीने से अधूरा पड़ा नाला निर्माण, सरिया से जख्मी हो रहे लोग

0
हिसुआ के विश्वशांति चौक पर तीन महीने से अधूरा पड़ा नाला निर्माण, सरिया से जख्मी हो रहे लोग

नगर के मुख्य चौक पर दुकानदार और आम लोगों को बढ़ी परेशानी

नवादा के हिसुआ से उदय कुमार भारती की रिपोर्ट

हिसुआ नगर के बौद्ध सर्किट से जुड़े सबसे व्यस्त विश्वशांति चौक पर नाला निर्माण के लिए पइन की खुदाई कर छड़ बांधकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे पिछले करीब तीन महीनों से दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शोभा स्वीट हाउस से लेकर गया रोड तक लगभग डेढ़ सौ मीटर क्षेत्र में बड़े नाले का निर्माण होना है, लेकिन खुदाई और सरिया बांधने के बाद काम ठप पड़ गया है. वर्तमान स्थिति में लोग खुदाई के कारण दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बाजार की गतिविधियां लगभग ठप हो गयी हैं.दुकानदारों ने काठ की पट्टी डालकर रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन अधिक चौड़ाई में खुदाई होने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका. ऐसे में आये दिन लोग गड्ढे में गिरकर या सरिया से जख्मी हो रहे हैं.

स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी

स्थानीय दुकानदारों अनिल प्रसाद उर्फ कल्लू, दिनेश होटल संचालक, कैलाश राउत, दिलीप हलवाई, संजीव कुमार, संतोष राउत, राजा कुमार, बबलू कुमार, सुनील कुमार और भोला साव ने इस समस्या पर नाराजगी जतायी है. उनका कहना है कि महीनों तक इस तरह खुदाई कर काम अधूरा छोड़ देना बड़ी लापरवाही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

मामले पर कार्यपालक पदाधिकारी अतीश रंजन ने बताया कि पइन और सरकारी भूमि की मापी को लेकर आपत्ति मिलने के कारण काम रुका था. अब मापी पूरी कर ली गयी है और जल्द ही बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel