[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा स्वतंत्रता दिवस पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य झंडोत्तोलन समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य झंडोत्तोलन समारोह

0
स्वतंत्रता दिवस पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य झंडोत्तोलन समारोह

नवादा कार्यालय.

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2024 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने की. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के अलावा कई कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चाएं की गयीं. सभी कार्यालयों में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व आकर्षक प्रकाश से सुसज्जित करने का निर्देश दिया गया. स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया जायेगा. शिक्षा विभाग की ओर से प्रभातफेरी निकाली जायेगी. डीएम ने कहा कि 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस को लेकर साइकिल रैली, हर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन जिलास्तर व प्रखंडस्तर पर किया जा रहा है. देशभक्ति की भावना जगाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 15 अगस्त को टाउन हॉल में कराया जायेगा.

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एसडीओ नवादा सदर, गोपनीय प्रभारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे. वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी जुड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel