[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा अंचल कार्यालय में सीएससी सेवा शुरू

अंचल कार्यालय में सीएससी सेवा शुरू

0
अंचल कार्यालय में सीएससी सेवा शुरू

बीडीओ व सीओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन प्रतिनिधि, रजौली. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर रजौली में मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया गया. बीडीओ संजीव झा और सीओ मो. गुफरान मजहरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर बीएओ रौशन कुमार, सीएससी जिला प्रबंधक कुंदन कुमार और सीएससी संचालक नीतीश कुमार भी उपस्थित थे. सीएससी जिला प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से अंचल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के रैयतों को जमीन की रसीद, परिमार्जन, जमीन दाखिल-खारिज, एलपीसी समेत अन्य सेवाएं बाजार की तुलना में कम खर्च में उपलब्ध होंगी. इसके अलावा इस सेंटर पर जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, ओबीसी/एनसीएल प्रमाणपत्र, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बिजली बिल भुगतान, वाहनों के इंश्योरेंस, वृद्धावस्था पेंशन केवाईसी समेत दर्जनों अन्य सुविधाएं भी किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी. ग्रामीणों के लिए समय और धन की बचत इस सेंटर के खुलने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए निजी साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं होगी. वे अपने अंचल में ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे. सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध सीएससी संचालक नीतीश कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि सेंटर में सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel