[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से बदहाल हुई बरेब-गोविंदपुर सड़क

ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से बदहाल हुई बरेब-गोविंदपुर सड़क

0
ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से बदहाल हुई बरेब-गोविंदपुर सड़क

रात के अंधेरे में बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, प्रशासनिक मिलीभगत के लग रहे आरोप

अकबरपुर.

ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों के परिचालन से बरेब-गोविंदपुर पथ की स्थिति बदहाल होने लगी है. रात के अंधेरे में ऐसे वाहन बेधड़क गुजरते हैं, जिससे पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से अवैध बालू लदे ट्रकों के कारण सड़क बर्बाद हो रही है. बरेब से लखफत बिगहा के बीच लगभग 30 स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है.

बाजार में जाम से बढ़ी परेशानी

इन भारी वाहनों के कारण बरेब-नेमदारगंज बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. इससे आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से समाधान का आग्रह किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेमदारगंज बस स्टैंड के पास पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है, जहां ओवरलोड ट्रकों से स्वार्थ सिद्ध कर उन्हें बिना जुर्माना छोड़ दिया जाता है. इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.

गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

सड़क निर्माण से जुड़े संवेदक और तकनीकी जानकारों ने भी इस स्थिति पर चिंता जतायी है. उनका कहना है कि स्टेट हाइवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की भार क्षमता में अंतर होता है. इस मार्ग से निर्धारित क्षमता से तिगुना अधिक वजन वाले ट्रक गुजर रहे हैं. ट्रकों से गिरते पानी और अत्यधिक भार के कारण सड़क समय से पहले टूट रही है, जिसकी बार-बार मरम्मत करनी पड़ रही है.

क्या कहते हैं

पदाधिकारी

स्टेट हाइवे में अधिक भार क्षमता के बालू सहित अन्य सामान लोड गाड़ियों की जांच की जाती है. इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

– नवीन कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel