[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा दो कट्टों के साथ बदमाश धराया

दो कट्टों के साथ बदमाश धराया

0
दो कट्टों के साथ बदमाश धराया

सद्भावना चौक के पास वारदात को अंजाम देने की बना रहा था योजना नवादा कार्यालय. शहर के सद्भावना चौक स्थित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ सदर एक अनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई कि एक युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में किसी अन्य साथियों का इंतजार कर रहा है. एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित कर युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा. युवक की तलाशी में दो कट्टे तथा चार जिंदा कारतूस को बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के नीमटोला शिवमंदिर मुहल्ले निवासी ओमप्रकाश चौधरी के बेटे हिमांशु राज के रूप में हुई है. पुलिस कर रही छापेमारी पुलिस की ओर से पूछताछ में बदमाश ने अपराध करने की बात कबूली है. आपराधिक घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस को कई अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को आर्म्स एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel