[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा विद्यालय में गूंजा सर्वधर्म प्रार्थना का स्वर, बच्चों ने लिया एकता का संकल्प

विद्यालय में गूंजा सर्वधर्म प्रार्थना का स्वर, बच्चों ने लिया एकता का संकल्प

0
विद्यालय में गूंजा सर्वधर्म प्रार्थना का स्वर, बच्चों ने लिया एकता का संकल्प
सांकेतिक तस्वीर

जवाहर नवोदय विद्यालय में स्काउट-गाइड शिविर का समापन छह दिवसीय प्रशिक्षण में सीखे जीवन रक्षक गुर फोटोकैप्शन- कार्यक्रम में शामिल स्काउट के कैडर प्रतिनिधि, नवादा कार्याल पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रेवार में भारत स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को भव्य समापन किया गया. शिविर के अंतिम दिन सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के भजनों के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया. ”दया कर दान भक्ति का” जैसे गीतों ने उपस्थित कैडेटों में ईश्वर के प्रति कर्तव्य और नैतिक अनुशासन की भावना भरी. यह प्रार्थना स्काउट्स को धर्मनिरपेक्ष और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है. समापन समारोह में स्काउट और गाइड का मुख्य आकर्षण ”दीक्षा संस्कार” रहा. यह एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग आंदोलन में शामिल किया गया. इस दौरान नए सदस्यों को सेवा की प्रतिज्ञा दिलायी गयी और उन्हें स्कार्फ व बैज प्रदान किये गये. कार्यक्रम के अंत में तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर इस संस्कार को पूर्ण किया गया. प्रभारी प्राचार्य मानव ने कैडेटों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गयी बातों को जीवन में उतारना और निरंतर अभ्यास करना आवश्यक है. जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा और शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को बधाई दी. छह दिनों के इस शिविर में स्काउट मास्टर संतु कुमार, प्रशांत कुमार, संदीप कुमार वर्मा, गाइड कैप्टन जागृति जसवाल, प्रियंका प्रधान और अखिलेंद्र कुमार तिवारी की देखरेख में बच्चों को विभिन्न कौशल सिखाये गये. प्रशिक्षण के दौरान खोज चिन्ह बनाना, मैसेज छिपाना, कैंप फायर, तंबू निर्माण, मार्च पास्ट, बीपी सिक्स व्यायाम और प्राथमिक सहायता की विस्तृत जानकारी साझा की गयी. इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई. पूरे शिविर में टोली नायक राज रानी का कार्य सबसे बेहतर रहा. प्रशिक्षण पाने वालों में दिव्यांशु, रंजन, इशिका, परी, रिया, विद्या, सुहानी, अयनांश, प्रीतम, सोनू, रविकांत, सौरव और शाश्वत चौधरी शामिल थे. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की सराहना की. डॉ और प्रो जैसे शिक्षाविदों का मानना है कि ऐसे शिविरों से बच्चों में चारित्रिक निर्माण और स्वावलंबन की भावना सुदृढ़ होती है. अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का विधिवत समापन हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel