[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा डायट में प्रशिक्षु सिपाहियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल साक्षरता से होंगे लैस

डायट में प्रशिक्षु सिपाहियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल साक्षरता से होंगे लैस

0
डायट में प्रशिक्षु सिपाहियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल साक्षरता से होंगे लैस
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस केंद्र के अनुरोध पर 200 सिपाहियों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा, 16 मई तक चलेगा अभियान

पहले चरण में 50 जवानों ने सीखीं कंप्यूटर की बारीकियां, कार्यक्षमता बढ़ाने की अनूठी पहल

कैप्शन- प्रशिक्षण लेते सिपाही.प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है. पुलिस केंद्र, नवादा के अनुरोध पर संस्थान में लगभग 200 प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई तक जारी रहेगा. पुलिस उपाधीक्षक (शिक्षा) ने प्रशिक्षु सिपाहियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी दक्षता की आवश्यकता पर बल दिया था. इसी के आलोक में डायट द्वारा विशेष मॉड्यूल तैयार किया गया है. संस्थान के व्याख्याता डॉ. नीतीश रंजन के नेतृत्व में इंटर विद्यालय कुलना के शिक्षक आलोक प्रिय एवं इंटर विद्यालय तुंगी के शिक्षक राकेश कुमार जवानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. पहले चरण में 20 से 24 अप्रैल तक 50 प्रशिक्षु सिपाहियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी दी गयी.

शिक्षा से होगा समाज का सशक्तीकरण

डायट के प्राचार्य फैयाज़ आलम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं है. पुलिस बल हमारे समाज की सुरक्षा का आधार है, और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से उनकी कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. उन्होंने इसे समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का एक माध्यम बताया.

डिजिटल साक्षरता अनिवार्य आवश्यकता

संस्थान के आईक्यूएसी समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के मॉड्यूल में डिजिटल साक्षरता, बेसिक कंप्यूटर संचालन और विभिन्न अनुप्रयोगों पर विशेष जोर दिया गया है. यह पहल न केवल पुलिस बल की दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel