[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा बस और टोटो चालकों के बीच झड़प में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बस और टोटो चालकों के बीच झड़प में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0
बस और टोटो चालकों के बीच झड़प में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, रजौलीथाना क्षेत्र के करमा कला स्थित राइस मिल के समीप शनिवार की शाम लगभग पांच बजे कुछ लोगों ने बस को रोककर चालक और खलासी के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना से संबंधित वीडियो रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो के बारे में जांच पड़ताल किये जाने पर मामला टोटो चालक और बस चालक के बीच झड़प का हिस्सा बताया जा रहा है. हालांकि प्रभात खबर वयरला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी के अनुसार सिरदला बाजार में बस और टोटो चालक के बीच नोंकझोंक हुई थी. इसपर टोटो चालक ने बस चालक को धमकी दी कि तुम हमारे गांव के तरफ से ही न जाओगे, तब देख लेंगे तुमको. इसी बात को लेकर बस संख्या डब्ल्यूबी 41 एच 1154 जब करमा कला गांव पहुंची, तो पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने बस को रोककर चालक व खलासी के साथ मारपीट करने लगे. इसी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

बस चालक ने छह लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बस चालक सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी छमन यादव के पुत्र सुजीत यादव ने रजौली थाने को लिखित आवेदन देकर मारपीट व बस लूटने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में करमा कला गांव निवासी सुनील साह के पुत्र रौशन कुमार, पप्पू कुमार, गोपाल कुमार व अनिल प्रसाद, दिबौर निवासी सुबोध कुमार और सिरदला थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मुनीरक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बस चालक ने आवेदन में कहा है कि उक्त अभियुक्तों ने मारपीट कर बस को लूटने का प्रयास किया. इस दौरान बस चालक के साथ लोहे के रॉड से मारपीट करते हुए गले में रहे सोने के चेन और खलासी के पास रहे 5000 रुपये और पैसेंजरों से लिया गया भाड़ा भी छिन लिया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि बस चालक के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel