[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की मुहिम तेज

75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की मुहिम तेज

0
75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की मुहिम तेज

शिक्षक घर-घर जाकर छात्र और अभिभावकों से कर रहे संपर्क तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षकों की अनूठी पहल प्रतिनिधि, गोविंदपुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय गोविंदपुर में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती के दिशा-निर्देश पर शिक्षकों की एक टीम छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से सीधे संपर्क स्थापित कर विद्यालय में कम-से-कम 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने की अपील कर रही है. प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. इसी के अनुपालन में मंगलवार को शिक्षकों की टीम बनिया बिगहा एवं धनपुरी गांव पहुंची, जबकि बुधवार को दर्शन, हरनारायणपुर एवं बाराटांड़ गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की. इस दौरान अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गयी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो छात्र लंबे समय से नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें समझाया गया है कि कम उपस्थिति रहने पर वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं. साथ ही जिन छात्रों की उपस्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं होगी, उन्हें अगले वर्ग में प्रोन्नत नहीं किया जायेगा. प्रधानाध्यापक ने कहा, “मेरा लक्ष्य विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. यदि छात्र आज आयेंगे और कल अनुपस्थित रहेंगे, तो उनकी पढ़ाई बाधित होगी और उनमें शैक्षणिक गुणवत्ता विकसित नहीं हो पायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं होने वाले छात्रों का नाम विभागीय प्रावधानों के तहत स्वतः काटे जाने की प्रक्रिया भी अपनायी जा रही है. विद्यालय में ‘ई-शिक्षा कोष’ के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो रही है. अभिभावकों से इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. प्राचार्य ने कहा, हम सभी विभागीय आदेशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अभिभावकों का सहयोग मिल रहा है, जिससे उम्मीद है कि शीघ्र ही विद्यालय में उपस्थिति दर में उल्लेखनीय सुधार होगा. विद्यालय प्रशासन की पहल से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel