[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा बिहार में सांप के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में गंवाई जान, दूसरी महिला की हालत नाजुक

बिहार में सांप के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में गंवाई जान, दूसरी महिला की हालत नाजुक

0
बिहार में सांप के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में गंवाई जान, दूसरी महिला की हालत नाजुक
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में शनिवार को सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और झाड़-फूंक की प्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली घटना नरहट प्रखंड के काजीपुरा गांव की है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना हिसुआ प्रखंड में घटी, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

खेत में मूंग तोड़ते समय सांप ने काटा

काजीपुरा निवासी अनिल चौधरी की पत्नी ललिता देवी (35) खेत में मोटर पंप के पास मूंग तोड़ रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के एक ओझा के पास ले गए. चार घंटे तक झाड़-फूंक करने के बाद जब हालत बिगड़ गई, तब जाकर उन्हें नरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ललिता देवी के निधन से पूरे परिवार में मातम पसरा है. उनके पीछे तीन छोटे बेटे और एक बेटी हैं, जिनके भविष्य की चिंता अब घरवालों को सता रही है.

दूसरी महिला की हालत स्थिर

दूसरी घटना हिसुआ के नवाबागी गांव की है. यहां खुशी देवी नामक महिला खेत में काम कर रही थीं, तभी उन्हें भी सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें तुरंत हिसुआ पीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

प्रशासन की अपील- झाड़-फूंक से बचें

इन घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन ने अपील जारी करते हुए कहा है कि सांप के काटने की स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल जाएं. हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम और जरूरी उपचार की व्यवस्था है. झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद करना जानलेवा साबित हो सकता है.

Also Read: बिहार में 4 करोड़ वोटरों को नहीं देने होंगे दस्तावेज, चुनाव आयोग इन लोगों से मांगेगा प्रमाण

Previous article Viral Video: ये हिप्पो का मुंह है या सब्जी मंडी, वायरल वीडियो देख लोग हुए कन्फ्यूज
Next article TMKOC के हर किरदारों के बारे में सोनू उर्फ निधि भानुशाली ने खोले राज, कहा- ‘वो अपनी किडनी दे देंगी…’
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel