[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा होली और रमजान सौहार्द के साथ मनाने की अपील

होली और रमजान सौहार्द के साथ मनाने की अपील

0
होली और रमजान सौहार्द के साथ मनाने की अपील

गोविंदपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

फोटो कैप्शन – बैठक उपस्थित लोग

प्रतिनिधि, गोविंदपुर

होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शनिवार को गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार तीनों की अध्यक्षता में किया गया जहां कहीं कई जनप्रतिनिधि तथा दोनों समुदायों के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे.बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि इस समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है और इसी दौरान होली का त्योहार भी मनाया जाना है. ऐसे में सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए सभ्यता पूर्वक होली मनाएं. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से विशेष अपील की कि होली के दौरान अपने-अपने बच्चों पर ध्यान रखें. सीओ संजीव कुमार ने कहा कि होली के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जबरदस्ती रंग न लगाया जाए. रमजान के पवित्र माह का सम्मान करते हुए केवल स्वेच्छा से ही रंग लगाया जाए. उन्होंने कहा कि गोविंदपुर हमेशा से शांति और सौहार्द की मिसाल रहा है, जहां हर पर्व दोनों समुदायों के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं. इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि पर्व के दौरान आप लोग सक्रिय रहें और छोटी-मोटी बातों को लेकर आपसी समझौता कर मामला का निपटारा करें. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने जानकारी दी कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्ती की जाएगी. किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई. उन्होंने बताया कि अब तक 266 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है, 139 लोगों को बाउंड डाउन किया गया है तथा 6 लोगों पर सीसीए लगाया गया है, ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे.बैठक के समापन के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का परिचय दिया तथा संकल्प लिया कि होली और रमजान का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. इस मौके पर गोविंदपुर पंचायत मुखिया अनुज सिंह, बनिया विगहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, सरपंच अरुण मिश्रा राजेंद्र प्रसाद महेश राम, पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय कुमार तथा सुरेंद्र पासवान आदिल जमाल, फरीद खान, मुस्ताक खान, मोहम्मद कलीम, राजीव कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुए.

…………

शनिवार को गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ संजीव कुमार और थानाध्यक्ष विजय कुमार ने की. बैठक में कई जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे.बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने कहा कि रमजान और होली का त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में सभी को आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए सभ्य तरीके से होली मनानी चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें.सीओ संजीव कुमार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को जबरदस्ती रंग न लगाया जाए और केवल स्वेच्छा से ही होली में शामिल हों.जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी कि वे पर्व के दौरान सक्रिय रहें और छोटी-मोटी बातों को आपसी समझौते से निबटाएं.थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्ती करेगी.

पुलिस कार्रवाई का विवरण

बैठक में बताया गया कि अब तक 266 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी,139 लोगों को बाउंड डाउन किया गया, छह लोगों पर सीसीए लगाया गया, ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे.बैठक के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का परिचय दिया. गोविंदपुर पंचायत मुखिया अनुज सिंह, बनिया विगहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, सरपंच अरुण मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, महेश राम, पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय कुमार, सुरेंद्र पासवान, आदिल जमाल, फरीद खान, मुस्ताक खान, मोहम्मद कलीम, राजीव कुमार, मनोज कुमार आदि.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel