[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा जून में 37 साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तार

जून में 37 साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तार

0
जून में 37 साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

नवादा कार्यालय. साइबर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर जारी ऑपरेशन फायरवॉल के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसके तहत जून महीने में 10वीं बार कार्रवाई की गयी है. जिले के साइबर थाना और वारसलीगंज थाने की पुलिस ने ऑपरेशन फायरवॉल के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है. मंगलवार को वारसलीगंज थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड करते हुए नौ साइबर अपराधियों को दबोच लिया. पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वारिसलीगंज थाने की गुप्त सूचना पर चकवाय मिरबिगहा गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध में संलिप्त नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही साइबर अपराधियों के पास से ठगी के धंधे में इस्तेमाल किये जाने वाले 12 मोबाइल व 01 फर्जी डाटा शीट भी बरामद करने में सफल रही. आपकों बता दें कि साइबर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जून महीने में नवादा पुलिस की यह 10वीं कार्रवाई देखने को मिली है. इसमें साइबर थाने की पुलिस ने करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की. वहीं, जिले के वारसलीगंज थाने की पुलिस ने चार जगहों पर छापेमारी की. इस तरह 10 कारवाई के दौरान नवादा पुलिस ने 37 साइबर अपराधियों को दबोचने में कामयाब रही. वहीं, अपराधियों के पास से ठगी कर स्टॉक कर रखे गये दो मामलों में 21 लाख 84 हजार रुपये जब्ती के साथ ठगी में इस्तेमाल करने वाले 71 मोबाइल, कई लैपटॉप सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel