[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा युवक पर जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

युवक पर जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

0
युवक पर जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

जंगल में ले जाकर की थी बेरहमी से पिटाई

प्रतिनिधि, रजौली.

रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत अंतर्गत जंगली इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छतनी गांव निवासी विकास यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, घटना 3 दिसंबर 2025 की है. छतनी निवासी पवन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने भाई पंकज कुमार के साथ जंगल से सूखी लकड़ी लेकर लौट रहा था. इसी दौरान भलुआही गांव के पास विकास यादव, उसके भांजे रोहित कुमार और अन्य सहयोगियों ने उन्हें रोक लिया. आरोपियों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया.

जंगल में घसीटकर ले गये थे आरोपित

पवन कुमार ने आरोप लगाया था कि हमलावर उसके भाई पंकज को जातिसूचक गालियां देते हुए और पीटते हुए घसीटकर जंगल की ओर ले गये. पवन ने किसी तरह झाड़ियों में छिपकर जान बचायी और परिजनों को सूचित किया. काफी खोजबीन के बाद गंभीर रूप से घायल पंकज को जंगल किनारे एक नाले के पास से बरामद किया गया था, जिसे नाजुक हालत में नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. रविवार को गुप्त सूचना मिली कि विकास यादव अपने गांव में छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी सघन छापेमारी जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel