[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा जिला स्तरीय शैक्षणिक जागरूकता कॉन्फ्रेंस कल

जिला स्तरीय शैक्षणिक जागरूकता कॉन्फ्रेंस कल

0
जिला स्तरीय शैक्षणिक जागरूकता कॉन्फ्रेंस कल
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी एक फरवरी को जिला स्तरीय शैक्षणिक जागरूकता कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम जिले की सभी विचारधाराओं के संयुक्त मंच मजलिस-उल-उलेमा वल उम्मा, जिला नवादा के संरक्षण में आयोजित होगा. इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट, कानून आदि क्षेत्रों में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को रोजमाइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति पर दाखिले की जानकारी उपलब्ध कराना है. अंजुमन तरक्की उर्दू नवादा के अध्यक्ष मौलाना जहांगीर आलम क़ादरी, सचिव मास्टर अख़्तर हुसैन तथा मजलिस-उल-उलेमा वल उम्मा जिला नवादा के अध्यक्ष मौलाना अजमल क़ादरी ने शिक्षा और उर्दू से प्रेम रखने वाले उलेमा, बुद्धिजीवियों, प्रोफेसरों और शिक्षकों से कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. मजलिस-उल-उलेमा वल उम्मा के कार्यालय सचिव मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन तरक्की उर्दू बिहार के सचिव एवं बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड, पटना के पूर्व अध्यक्ष करेंगे. रोजमाइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन ओवैस अंबर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नियाज अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में स्थानीय उलेमा, बुद्धिजीवी, प्रोफेसर एवं शिक्षक भी अपने विचार रखेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel