[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

0
सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से जख्मी
सांकेतिक तस्वीर

नवादा. नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. यह घटना हिसुआ-नवादा रोड पर महुली के पास हुई. जानकारी के अनुसार,पति-पत्नी पैदल जा रहे थे,तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी.बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय नवलेश यादव के रूप में हुई है. उनकी पत्नी नूतन देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. नवलेश यादव के पुत्र बिहार पुलिस में जवान हैं, जिन्हें घटना की सूचना मिलते ही वे अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. गुस्साए ग्रामीणों ने हिसुआ-नवादा रोड को महुली के पास पूरी तरह जाम कर दिया. वे तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और नाबालिग ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि नाबालिग के हाथों में स्टेयरिंग होने के कारण इस तरह के हादसे होते रहते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel