[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा के लाल विकलेश कुमार ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, प्रोबेशनरी ऑफिसर बन बढ़ाया जिले का मान

नवादा के लाल विकलेश कुमार ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, प्रोबेशनरी ऑफिसर बन बढ़ाया जिले का मान

0
नवादा के लाल विकलेश कुमार ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, प्रोबेशनरी ऑफिसर बन बढ़ाया जिले का मान
विकलेश कुमार की फाइल फोटो

70th BPSC Result : (बब्लू कुमार) नवादा जिले के मिर्जापुर निवासी विकलेश कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नवादा का नाम रोशन किया है. बीपीएससी के अंतिम परिणाम में उन्हें 582वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उनका चयन प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद पर हुआ है. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.

मिर्जापुर के युवा ने बढ़ाया जिले का मान

विकलेश कुमार मिर्जापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेन्द्र कुमार के पुत्र हैं. परिणाम घोषित होते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. उनकी उपलब्धि को नवादा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

Nawada News : मेहनत और लगन का मिला इनाम

सीमित संसाधनों के बीच विकलेश कुमार ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी तैयारी जारी रखी. वर्षों की कठिन मेहनत के बाद उन्होंने बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

BPSC Success Story: परिवार के लिए गौरव का क्षण

विकलेश कुमार की पहचान औरंगाबाद में पदस्थापित एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के छोटे भाई के रूप में भी रही है, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खुद की अलग पहचान बनाई है. उनकी सफलता को परिवार और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है.

समाजसेवी परिवार से रखते हैं संबंध

उल्लेखनीय है कि विकलेश कुमार मिर्जापुर के वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वार्ड पार्षद एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी के सबसे छोटे भाई हैं. परिवार की सामाजिक पहचान के साथ अब विकलेश ने प्रशासनिक क्षेत्र में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद लोगों ने विश्वास जताया है कि विकलेश कुमार अपने पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज तथा राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. उनकी उपलब्धि से नवादा के युवाओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.

Also Read : पहले ही प्रयास में वैष्णवी बनीं एसडीएम, BPSC में 19वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया पटना का मान

Previous article 3005 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर बन रहा 6-लेन महासेतु, पटना से बेतिया जाना होगा और आसान
Next article नीट परीक्षा को लेकर राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी स्पेशन ट्रेन, परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel