[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा: हरिश्चंद्र स्टेडियम में खेल रहे मासूम पर लोहे का गेट गिरा, मौके पर ही तोड़ा दम

नवादा: हरिश्चंद्र स्टेडियम में खेल रहे मासूम पर लोहे का गेट गिरा, मौके पर ही तोड़ा दम

0
नवादा: हरिश्चंद्र स्टेडियम में खेल रहे मासूम पर लोहे का गेट गिरा, मौके पर ही तोड़ा दम
रोते-बिलखते परिजन.

Nawada News : शहर के हरिचंद्र स्टेडियम परिसर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. स्टेडियम के गेट नंबर-3 के समीप खेल रहे एक छह वर्षीय बच्चे पर अचानक भारी लोहे का गेट गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान स्टेडियम रोड निवासी रूपेश कुमार के छह वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक अन्य बच्चों के साथ गेट के पास खेल रहा था. इसी दौरान जर्जर हालत में खड़ा भारी लोहे का गेट अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया. गंभीर रूप से घायल मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

पुराना जर्जर गेट और अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गेट पहले भी क्षतिग्रस्त हो चुका था. कई बार इसकी खराब स्थिति की सूचना दी गयी, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं करायी गयी. आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी और 15 अगस्त से पहले केवल खानापूर्ति के तौर पर मरम्मत कर दी जाती है.

मामले की जांच में जुटे पुलिस अफसर

अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि खेलने के दौरान स्टेडियम का गेट अचानक गिर गया, जिससे बच्चा उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

प्रशासन पर आरोप

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि स्टेडियम के सौंदर्गीकरण और मरम्मत पर हर साल खर्च होता है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी की जाती है. मासूम दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है.

इसे भी पढ़ें. यूटिलिटी न्यूज : नवादा सदर अस्पताल में आपातकालीन डॉक्टरों का नया रोस्टर जारी

Previous article पूर्णिया में इस हफ्ते कभी येलो तो कभी ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम अपडेट
Next article ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो अपने देश नहीं लौट पाओगे’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel