[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कार्यक्रम शुरू

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कार्यक्रम शुरू

0
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कार्यक्रम शुरू

व्यवहार न्यायालय नवादा में अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को काॅन्फ्रेंस रूम लाइब्रेरी हाॅल, व्यवहार न्यायालय में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों से प्रभारी प्रधान न्यायाधीश धंनजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 90 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गयी है. इसका उद्देश्य आम लोगों को मध्यस्थ के माध्यम से सरल व सुलभ समाधान करना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के स्थान पर संवाद और सहमति से समाधान को प्राथमिकता देता है, जिसमें लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा संभव हो सके. इसमें पक्षकार ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में भी उपस्थित होकर आपसी संवाद पर मामले को निपटारा करा सकते हैं.

इन मामलों की होगी सुनवाई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह अभियान उन मामलों को कवर करता है, जिनमें समझौता की संभावना अधिक होती है. इसमें परिवार वाद, क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मुकदमा, बंटवारा सूट, मकान मालिक व किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित मामलों का निबटारा मध्यस्थ के सहयोग से होगा. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जुलाई में मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना देकर मध्यस्थ को मामलों को सौंप दिया जायेगा, जहां मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों से मध्यस्थ कर मामलों का निबटारा करायेंगे.

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम, द्वितीय, पंचम, षष्ठ, नवम, ग्यारह सह विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो, नवादा, एडीजे सह विशेष न्यायाधीश एससीएसटी, अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद- प्रथम, द्वितीय, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, मुंसिफ नवादा, सोनल सरोहा, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, नवादा अनिता कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी आदित्य आनन्द, कमरूजमां, निखिल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel