[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा नालंदा: दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने युवक को पीटा, युवक का आरोप-रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की

नालंदा: दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने युवक को पीटा, युवक का आरोप-रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की

0
नालंदा: दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने युवक को पीटा, युवक का आरोप-रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की
मारपीट में घायल युवक.

हिलसा (नालंदा) से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Nalanda News : हिलसा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम बदमाशों ने स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर चढ़कर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया है.

घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के चन्दौत गांव निवासी अनिल ठाकुर के 31 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है.

अक्सर मांगी जाती थी रंगदारी, जांच जारी

अमित ने बताया कि उनके पिता स्टेशन रोड में गरम मसाला की दुकान चलाते हैं, जिसमें वह भी सहयोग करते हैं. आरोप है कि दुकान के समीप रहने वाले एक युवक द्वारा अक्सर रंगदारी की मांग की जाती थी. रविवार की शाम रंगदारी नहीं देने पर उक्त युवक और उसके साथियों ने दुकान पर चढ़कर मारपीट की.

पीड़ित अमित ने मामले को लेकर हिलसा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

Image 1070
मारपीट में घायल युवक.

इधर…पारविगहा पुल के पास युवक से मारपीट, नगद छीने

चिकसौरा थाना क्षेत्र के पारविगहा पुल के पास रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने युवक से नगद रुपये भी छीन लिए.

मिली जानकारी के अनुसार, धुरी बिगहा निवासी उमाशंकर प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार किसी कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान पारविगहा पुल के समीप 4 से 5 बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

युवक अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए. बदमाशों ने उनके पास मौजूद नगद रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: नालंदा के करायपरसुराय 22 दिव्यांगों में बांटी गई बैटरी ट्राई साइकिल; विधायक बोले “मुख्यधारा से जुड़ेंगे लोग”

Previous article YRKKH: क्या मेमोरी लॉस का शिकार हुआ अरमान? अभीरा ने पूछा- क्या तुम सब भूलते जा रहे हो
Next article Narkatiaganj Girl Murder Case:  झाड़ियों से बरामद शव की हुई पहचान, लापता किशोरी की हत्या से आक्रोश; सहेली हिरासत में
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel