[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा राजगीर रोपवे फिर हुआ शुरू, पहाड़ों के बीच रोमांचक हवाई सफर का ले सकेंगे मजा

राजगीर रोपवे फिर हुआ शुरू, पहाड़ों के बीच रोमांचक हवाई सफर का ले सकेंगे मजा

0
राजगीर रोपवे फिर हुआ शुरू, पहाड़ों के बीच रोमांचक हवाई सफर का ले सकेंगे मजा
राजगीर रोपवे (सांकेतिक तस्वीर)

Rajgir Ropeway: राजगीर में रोपवे के जरिए खूबसूरत वादियों का मजा एक बार फिर पर्यटक ले सकेंगे. लगभग 13 दिनों के बाद पर्यटकों के लिए रोपवे की सुविधा फिर शुरू कर दी गई है. पिछले कुछ दिनों से तकनीकी कारणों और नियमित मेंटेनेंस की वजह से इस पर ब्रेक लगाया गया था. ऐसे में अब पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

रोपवे प्रबंधन की ओर से क्या बताया गया?

रोपवे प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सुरक्षा को लेकर जांच और जरूरी सुधार कार्य के पूरा होने के बाद एक बार फिर रोपवे का परिचालन शुरू कर दिया गया है. 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक इस पर ब्रेक लगाया गया था. लेकिन 13 दिनों के दौरान तकनीकी जांच होने और सफलतापूर्वक ट्रायल किए जाने के बाद इसे फिर शुरू कर दिया गया है.

मलमास मेले में भीड़ उमड़ने की संभावना

जानकारी के मुताबिक, अब से कुछ ही दिनों में राजगीर में मलमास मेले का भी आयोजन होने वाला है, जिसमें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी श्रद्धालु यहां घूमने पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं और टूरिस्टों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रोपवे की सुरक्षा अनिवार्य है और इसी वजह से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लगा दिया गया था.

देश का सबसे पुराना रोपवे

राजगीर का रोपवे न केवल देश का सबसे पुराना रोपवे है, बल्कि यह अपने अनोखे ढांचे और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है. यह रोपवे सैलानियों को राजगीर की पहाड़ियों के बीच रोमांचक हवाई सफर कराता है. इससे पर्यटक विश्व शांति स्तूप जैसे दर्शनीय स्थलों तक आसानी से पहुंचते हैं.

पर्यटन को फिर मिलेगी गति

रोपवे के फिर संचालन की घोषणा होते ही होटल व्यवसायियों, स्थानीय दुकानदारों और गाइड्स में भी खुशी की लहर दौड़ गई है. इससे पर्यटन को फिर से गति मिलेगी. प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा जांच, टिकट व्यवस्था और रोपवे के संचालन में पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

रोपवे के प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों और पर्यटकों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रोपवे का शुरू होना पर्यटकों के लिए बेहतरीन अवसर है. अब सैलानी एक बार फिर राजगीर की हरी-भरी वादियों, पहाड़ों और बौद्ध धरोहरों का आनंद लेते हुए इस खूबसूरत रोपवे यात्रा का अनुभव कर सकेंगे.

Also Read: पटना की सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH 139 किया जाम, जानिए पूरा मामला

Previous article Khatron Ke Khiladi 15: शो में होगा बड़ा ट्विस्ट, निया शर्मा से लेकर मिस्टर फैजू तक पुराने खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
Next article गाड़ी ठुक जाए तो क्या करें? क्लेम लेने और खुद को सुरक्षित रखने के 10 जरूरी टिप्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel