[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा राजगीर जाकर रोपवे का मजा लेने की कर रहे प्लानिंग, तो रुक जाइए, जानिए बेहद जरूरी खबर

राजगीर जाकर रोपवे का मजा लेने की कर रहे प्लानिंग, तो रुक जाइए, जानिए बेहद जरूरी खबर

0
राजगीर जाकर रोपवे का मजा लेने की कर रहे प्लानिंग, तो रुक जाइए, जानिए बेहद जरूरी खबर
राजगीर रोपवे

Rajgir Ropeway: राजगीर के रोपवे का मजा 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक टूरिस्ट नहीं ले सकेंगे. रत्नागिरी पर्वत पर स्थित रोपवे भारत का सबसे पुराना और प्रसिद्ध माना जाता है. रोपवे के जरिए लोग खूबसूरत वादियों का आनंद ले पाते हैं. हर रोज काफी संख्या में लोग राजगीर घूमने के लिए पहुंचते हैं. ग्लाज ब्रिज, जू सफारी, तालकटोरा झील के अलावा यहां कई टूरिस्टों के लिए फेमस जगहें हैं.

इस वजह से रोपवे पर लगा ब्रेक

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे 12 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. अब से कुछ ही दिनों में राजगीर में मलमास मेले का भी आयोजन होने वाला है, जिसमें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी श्रद्धालु यहां घूमने पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं और टूरिस्टों की भारी उमड़ने की संभावना को देखते हुए रोपवे की सुरक्षा अनिवार्य है और इसी वजह से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लगा दिया गया है.

प्रबंधक ने क्या दी जानकारी?

यहां के प्रबंधक की ओर से बताया गया कि किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने और तकनीकी खराबी को देखते हुए मेंटेनेंस का काम जरूरी होता है. 12 दिनों के बीच मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिए जाने के बाद 21 अप्रैल से टूरिस्ट फिर से रोपवे का मजा ले सकते हैं. विश्व शांति स्तूप तक रोपवे के जरिए पहुंचना बेहद आसान है. लेकिन रोपवे पर ब्रेक लगने से टूरिस्ट पहाड़ के रास्ते शांति स्तूप तक पहुंच सकते हैं.

पटना-राजगीर के बीच रेगुलर ट्रेन

इससे पहले रेलवे की ओर से भी राजगीर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया था. पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन को रेगुलर चलाने का फैसला लिया गया था. ट्रेन नंबर 13354 पटना-राजगीर एक्सप्रेस हर दिन सुबह 9:20 बजे पटना जंक्शन से खुलती है और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचती है.

रास्ते में यह ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी, जैसे राजेंद्रनगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौटा, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा. इससे इन इलाकों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर 13353 राजगीर-पटना एक्सप्रेस दोपहर 3:10 बजे राजगीर से खुलती है और शाम 7:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन भी वही सभी स्टेशन कवर करेगी, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को बराबर सुविधा मिलेगी.

Also Read: बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

Previous article अलमारी में साड़ियां ऐसे जमाएं, न पड़ेगी सिलवट और न होगा नुकसान
Next article चतरा में हत्या की चार वारदातों से सहमे लोग, तीन मामलों में अब तक नहीं मिला सुराग
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel