[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा नालंदा: देश को तीव्र विकास के पथ पर लाना पीएम मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि : प्रेम रंजन पटेल

नालंदा: देश को तीव्र विकास के पथ पर लाना पीएम मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि : प्रेम रंजन पटेल

0
नालंदा: देश को तीव्र विकास के पथ पर लाना पीएम मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि : प्रेम रंजन पटेल
मीडिया संवाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट Nalanda News : भाजपा नालंदा की ओर से स्थानीय सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है.

सरकार की उपलब्धियां गिनाई

उन्होंने कहा कि देश को तीव्र विकास के पथ पर आगे बढ़ाना, करोड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान करना, 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना तथा भारत को विश्व पटल पर सम्मानजनक स्थान दिलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं.

पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए वह छात्रों को गुमराह कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है. साथ ही बिहार की छवि खराब करने की साजिश भी की जा रही है.

कार्यक्रम में विपक्ष पर हमला बोला

भाजपा प्रवक्ता ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार और बिहार के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मीडिया संवाद के दौरान ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, राजू माहुरी, आईटी सेल संयोजक अमित शान, अनुग्रह नारायण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, डॉ. रेणु देवी, धीरज पाठक, गोपाल सिंह, राजीव कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Previous article औरंगाबाद में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आज 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
Next article अहमदाबाद के इन मेडिकल कॉलेजों में मिलता है बेस्ट एक्सपोजर, NEET के बाद यहां लें एडमिशन 
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel