[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा नालंदा: अवैध बालू खनन के दौरान धंसी मिट्टी, किशोर की दबकर मौत

नालंदा: अवैध बालू खनन के दौरान धंसी मिट्टी, किशोर की दबकर मौत

0
नालंदा: अवैध बालू खनन के दौरान धंसी मिट्टी, किशोर की दबकर मौत
घटनास्थल पर जुटी लाेगों की भीड़.

Bihar Sharif News : गिरियक थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बुधवार को अवैध बालू खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बालू और मिट्टी के धंसान में दबकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय मुसहरी गांव निवासी मनोज चौधरी के पुत्र रौशन चौधरी (16) के रूप में हुई है.

काफी मशक्कत के बाद निकाला बाहर, चालक फरार

जानकारी के अनुसार, नदी से अवैध रूप से ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा था. इसी दौरान बालू का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और रौशन उसकी चपेट में आ गया. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रैक्टर चालक और अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन का कारोबार जारी है. बालू लदे ट्रैक्टर गांव की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर गिरियक थाना के सहायक अवर निरीक्षक निशांत भूषण आनंद पुलिस बल और डायल-112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध बालू खनन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय कौन-सा ट्रैक्टर वहां मौजूद था और उसका मालिक कौन है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Previous article पूर्णिया में मक्का की तेजी बरकरार, मजबूत डिमांड से मंडी में बढ़ी चहल-पहल, जानिए आज का पूरा भाव
Next article सारण में अगले 2 से 3 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, गरज-चमक का डबल अलर्ट, IMD की चेतावनी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel