[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा Bihar Special Train: राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Bihar Special Train: राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

0
Bihar Special Train: राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
Bihar train news

Bihar Special Train: बिहार में आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. रेल मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है. जिसमें लिखा गया है कि नई दिल्ली से राजगीर के बीच एक विशेष द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह सेवा 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.

रात 9 बजे राजगीर पहुंचेगी यह ट्रेन

  1. ट्रेन संख्या 04070 (नई दिल्ली से राजगीर) – प्रत्येक शनिवार और मंगलवार की रात 12:20 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों से होते हुए रात 9 बजे राजगीर स्टेशन पर पहुंचेगी.
  2. ट्रेन संख्या 04069 (राजगीर से नई दिल्ली)- प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रात 10:50 बजे राजगीर से खुलेगी और नई दिल्ली स्टेशन पर अगली रात 11:10 बजे पहुंचेगी.

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रूकेगी, जिनमें गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन और बिहार शरीफ जंक्शन शामिल हैं.

Also Read: बिहार में 24 घंटे में टूटे 7 तटबंध, 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त, प्रशासन अलर्ट

यह ट्रेन पूरी तरह से होगी वातानुकूलित

बता दें कि यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी. इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. टिकट बुकिंग के इच्छुक यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे प्रतिदिन सुबह 8 बजे आरक्षण की स्थिति देख लें. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन से न केवल तीर्थ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि व्यापारियों और आम यात्रियों को भी त्योहारी सीजन में अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

ये वीडियो भी देखें

Previous article Mithun Chakraborty को नवाजा जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से, भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
Next article Bihar News: कोसी-सीमांचल में मौत का तांडव, डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की गयी जान
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel