[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 3200 रुपये लेते किया गिरफ्तार

नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 3200 रुपये लेते किया गिरफ्तार

0
नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 3200 रुपये लेते  किया गिरफ्तार
आरोपी की तस्वीर

Bihar Raid News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को नालंदा जिले में बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी की टीम ने नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुषमा कुमारी को 3,200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.अचानक हुई कार्रवाई से बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) समेत पूरे प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

पोषाहार पंजी में हस्ताक्षर के बदले मांगी थी कमीशन

जानकारी के अनुसार, नगरनौसा के कंचन भवन वन, केंद्र संख्या 28 (वार्ड संख्या 3) की सेविका बेबी कुमारी ने निगरानी ब्यूरो से लिखित शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया था कि सुपरवाइजर सुषमा कुमारी पोषाहार पंजी में हस्ताक्षर करने और अन्य सरकारी कार्यों को कराने के एवज में अवैध राशि की मांग कर रही थीं. आरोपित महिला ने कुल 15,747 रुपये की राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा मांगा था. इसके अलावा, प्रति माह 3,200 रुपये अलग से नजराने के तौर पर देने का दबाव बनाया जा रहा था.

निगरानी की जाल में फंसी आरोपित

शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया. जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई . इसके बाद डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया.
जिसके बाद आज यानि बुधवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की. जैसे ही सेविका ने तय राशि पर्यवेक्षका को थमाई, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया. इसके बाद छापेमारी की गई . टीम में पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार समेत कई अन्य अधिकारी शामिल थे.

कार्यालय में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने नगरनौसा परिसर स्थित उस भवन में कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं.जहां सुपरवाइजर निवास कर रही थीं. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई.
इस मामले में निगरानी पटना में आरोपी से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटा रही है.

नालंदा से रजनीकांत की रिपोर्ट

Also Read:अनंत सिंह की मौजूदगी में समारोह बना हथियार शो, वीडियो वायरल होते ही बढ़ीं मुश्किलें

Previous article खेत में बकरी चराने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Next article Internship programs : इंटर्नशिप को बनाएं करियर की पहली सीढ़ी, इन संस्थानों में हैं मौके
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel