[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा Bihar Crime: साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी धराए, बरामद किए गए ये सभी सामान

Bihar Crime: साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी धराए, बरामद किए गए ये सभी सामान

0
Bihar Crime: साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी धराए, बरामद किए गए ये सभी सामान
नालंदा में अपराधियों के गिरफ्तारी की फोटो

Bihar Crime: बिहार में साइबर अपराध से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में नालंदा जिले से खबर सामने आई है जहां, एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने 4 अपराधियों को धर-दबोचा. पूरा मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव का है. जहां चार अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया. ये लोग सस्ते ब्याज दर पर लोन देने और कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को ठग रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

इन सामानों को किया गया बरामद

विशेष टीम ने ग्राम परमानंदपुर में छापा मारा और चार साइबर ठगों को आपराधिक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गौतम कुमार (23 वर्ष), राहुल कुमार (20 वर्ष), आलोक कुमार (33 वर्ष) और मृत्युंजय कुमार (23 वर्ष) शामिल हैं. इन अभियुक्तों के पास से 2 लैपटॉप, 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3 कीपैड मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड, 100,100 रुपये नगद, 9 पासबुक और ऑर्डर सीट, जिसमें ठगी के शिकार ग्राहकों की जानकारी अंकित थी, इन सभी सामानों को बरामद किया गया.

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

आलोक कुमार और राहुल कुमार पहले भी गिरियक, बिहार थाना व कतरीसराय थाना क्षेत्र में कई गंभीर मामलों में शामिल पाए गए हैं. जिनमें आईटी एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट, और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल हैं. शेष अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड एकत्र किया जा रहा है. वहीं, कतरीसराय पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है. नालंदा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान कॉल, संदिग्ध लोन प्रस्ताव और सरकारी योजना के नाम पर मांगे गए दस्तावेज या पैसे को बिना सत्यापन साझा न करें.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, इतने पदों पर होगी नियुक्तियां

Previous article Bulldozer Action: बिहार के इस बाजार पर चलेगा सरकार का बुलडोजर, 16 जून से होगी जमीन की मापी
Next article बांके बिहारी मंदिर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नगर निगम ने दी कॉरिडोर को हरी झंडी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel