[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा शादी से दो दिन पहले एयरफोर्स जवान की मौत, फौजी पिंकू की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

शादी से दो दिन पहले एयरफोर्स जवान की मौत, फौजी पिंकू की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

0
शादी से दो दिन पहले एयरफोर्स जवान की मौत, फौजी पिंकू की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
अंतिम विदाई देते एयरफोर्स के अधिकारी

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मुर्गीया चक गांव में उस वक्त गम का सन्नाटा पसर गया, जब शादी की खुशियों के बीच भारतीय वायुसेना के जवान पिंकू कुमार (23) की दर्दनाक मौत की खबर गांव में पहुंची. चंडीगढ़ में तैनात पिंकू कुमार अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली.

उनका पार्थिव शरीर जब फतुहा के श्मशान घाट पहुंचा, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई. भारतीय वायुसेना के चार अधिकारी और 21 जवान अंतिम सलामी देने पहुंचे. पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया.

1 जून को होनी थी शादी

पिंकू कुमार की शादी 1 जून को तय थी. 29 मई को घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. महिलाएं मिठाइयां बना रही थीं. उसी दौरान स्टोर रूम में गाजे को तेल पर रखकर कमरे को बंद कर दिया गया. गर्म तेल ने कमरे में आग पकड़ ली. कमरे से आग की लपटें निकलती देख पिंकू तुरंत दरवाजा खोलने पहुंचे.

जैसे ही दरवाजा खोला, अंदर दबा गर्म तेल और गैस का दबाव अचानक फट पड़ा. जोरदार धमाके से पिंकू के सिर पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

गांव में छाई मातम की लहर

जो घर दो दिन बाद दुल्हन की डोली लाने वाला था, वहां अब अर्थी उठी. पिंकू की असामयिक मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. शादी के मंडप की जगह अब मातम पसरा हुआ है. गांववाले इस घटना को कलेजा चीर देने वाली त्रासदी बता रहे हैं.

Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील

Previous article RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से…
Next article Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel