[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा बोरे में बंद सिर कटा शव बरामद, इलाके में सनसनी

बोरे में बंद सिर कटा शव बरामद, इलाके में सनसनी

0

राजगीर (नालंदा) : राजगीर रामहरि पिंड स्थित सीवरेज प्लांट मार्ग में सीवरेज चैंबर से मंगलवार की शाम एक सर कटा अज्ञात शव बरामद किया गया. इससे पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी. मोहल्ले वाले लोगों के मुताबिक दो दिन पूर्व एक किसान के द्वारा खेत पटवन के लिए सीवरेज चैंबर के ढक्कन को खोला गया था. लेकिन बड़ा सा बोरा देखा. जब लाठी डंडे से इधर-उधर करने का प्रयास किया तो बोरा फट गया.

वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दुर्गंध आ रही थी. आनन-फानन में ढक्कन को बंद कर दिया, लेकिन लोगों में चर्चा बनी हुई थी. तभी कहीं न कहीं किसी व्यक्ति का शव है. क्योंकि इसी आसपास से सात मार्च को एक सिर भी बरामद किया गया था, जिसे कुत्ते नोच-खसोट कर रहे थे.
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई विशेष गंभीरता नहीं दिखायी. पुलिस ने कहा था कि कुत्ता कहीं से उखाड़ कर लाया होगा. लेकिन दो दिन से लगातार लोगों में चर्चा का विषय बना एक पहेली थी कि चैंबर में उस बोरा में क्या है. लेकिन पुलिस को सूचना देने में मोहल्ले के लोगों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी.
आखिरकार मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली की सीवरेज प्लांट के रास्ते ने चैंबर में कोई चीज बोरा में बंद है, जो काफी बदबू दे रहा है. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और शाम में जाकर बोरा को निकाल कर खोला तो सिर कटा शव मिला. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव काफी सड़ा हुआ है. इससे कुछ भी पहचान करना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel