औराई. थाना क्षेत्र के प्रेमनगर भलुरा गांव निवासी मनोज झा (44) कटरा के जजुआर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे़ इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. भाई गणपत झा ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम कार चलाकर वे कटरा के जजुआर के रास्ते रिश्तेदार के यहां जा रहे थे़ इसी बीच एक बाइक सवार को बचाने में उनकी कार पलट गयी, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे़ हालांकि कटरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाज के लिए कटरा पीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक से उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था़ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी़ उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. शव गांव लाये जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.