[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस व खोखे बरामद

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस व खोखे बरामद

0
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस व खोखे बरामद

बरुराज पुलिस ने बिरहिमा जागरदास मेला परिसर से युवक को पकड़ा आरोपी के साथी और हथियार के बारे में कर रही पूछताछ प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज थाने की पुलिस ने बिरहिमा जागरदास मेला परिसर से देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो करतूस और दो खोखा बरामाद किया गया है. गिरफ्तार युवक बरुराज थाना क्षेत्र के बबूरबन निवासी संजय महतो के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, बिरहिमा में शुक्रवार को मेला लगा था, जिसमें आकाश कुमार हथियार के साथ घूम रहा था. इसकी सूचना मिलने पर मेला में तैनात पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली गयी तो उसकी कमर से देसी कट्टा और दो कारतूस मिला. साथ ही दो खोखे भी मिले. पुलिस खोखे और हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस आशंका जता रही है कि आकाश के पास से जब्त खोखे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के दौरान फायर किये गये हो सकते हैं. साथ ही पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन युवक रहते हैं और किस-किस के पास हथियार है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel