[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मां के श्राद्ध के दिन ही छोटे ने बड़े भाई को धारदार हथियार से मौत का घाट उतारा

मां के श्राद्ध के दिन ही छोटे ने बड़े भाई को धारदार हथियार से मौत का घाट उतारा

0
मां के श्राद्ध के दिन ही छोटे ने बड़े भाई को धारदार हथियार से मौत का घाट उतारा

प्रतिनिधि, मीनापुर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे सहोदर भाई ने ही तेज हथियार (दाब) से अपने भाई को मौत का घाट उतार दिया. शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया. बुधवार को दिन में एसआरडीएफ, गोताखोर व पुलिस की मशक्कत के बाद शाम में शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मां के श्राद्ध के दिन ही अपने सहोदर भाई ने घटना को अंजाम दिया है. तेज हथियार से गला काटकर कोदरिया पुल के नीचे फेंक दिया था. मृतक की शिना़ख्त हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह के तीस वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सिवाईपट्टी मनमोहन कुमार ने बताया कि छोटा भाई नवीन कुमार सिंह एवं चचेरे भाई हलचल उर्फ अमन तरियानी थाने में हत्या मामले में अभियुक्त हैं. एक बार नवीन को भाई रणवीर ने ही पुलिस के हवाले कर दिया था. नवीन अपने पिता को डरा धमका कर रुपये लेकर इधर उधर खर्च करता रहता था जिसका मृतक रणवीर कुमार विरोध करता था. रणवीर हमेशा पिता का साथ देता था जिससे तंग आकर नवीन व बगलगीर के भाई ने हत्या करने की साजिश रची. मंगलवार की रात घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. रणवीर चार भाई हैं. पत्नी ममता देवी का रोते बुरा हाल है. मृतक रणवीर के को दो पुत्र व एक पुत्री हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel