पुलिस को देख ताश खेल रहे युवक भागे, एक की मौत
पारू थाना क्षेत्र के काजी महमदपुर गांव में 52 वर्षीय मो ईदरिश की मौत हार्ट अटैक से हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 7, 2024 9:25 PM
प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के काजी महमदपुर गांव में 52 वर्षीय मो ईदरिश की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि युवक ताश खेल रहे थे़ इसी बीच पुलिस को आते देखकर सभी भागने लगे़ इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी़ ग्रामीणों ने मौत के बाद हंगामा शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार व पारू थानाध्यक्ष मोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया. मृत मो ईदरिश के पुत्र ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता जी ताश खेल रहे लोगों को देख रहे थे़ इसी बीच किसी कारणवश जनेरा के खेत में गये, जहां हार्ट अटैक से मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
