कांटी में गला रेत युवक की हत्या, पहचान नहीं
कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन हनुमान मंदिर के पीछे से शुक्रवार की सुबह अज्ञात युवक शव बरामद किया गया़ युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी़
By Prabhat Khabar News Desk |
April 20, 2024 1:44 PM
कांटी. थाना क्षेत्र के मधुबन हनुमान मंदिर के पीछे से शुक्रवार की सुबह अज्ञात युवक शव बरामद किया गया़ युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी़ लोगों ने बताया कि सुबह में महुआ चुनने गये बच्चे खून से लथपथ युवक को पड़े देखकर शोर मचाने लगे. देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. मृतक के पास कुछ भी नहीं मिला, जिससे पहचान नहीं हो पायी. मौके पर पहुंचे लोग पहचान नहीं कर पाये़ उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक के शरीर पर कुछ निशान मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन करके मामले के उद्भेदन का प्रयास किया जायेगा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
