[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: विश्व साइकिल दिवस पर मीनापुर में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुजफ्फरपुर: विश्व साइकिल दिवस पर मीनापुर में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
मुजफ्फरपुर: विश्व साइकिल दिवस पर मीनापुर में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व साइकिल दिवस पर मीनापुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, साइकिल यात्रा और वृक्षारोपण अभियान में शामिल प्रतिभागी

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मीनापुर नगर पंचायत अंतर्गत जगदेव बाबू चौक स्थित एक निजी संस्थान में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.

साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार ने किया. इस दौरान युवाओं और विद्यार्थियों को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ रहने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के प्रशासनिक सहायक चंदेश्वर पांडेय ने की. शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.

पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने साइकिल और पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा.

विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी बुशरा रहमान द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया.

स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण भी हुआ

कार्यक्रम के दौरान व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और शिक्षकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया.

इसके अलावा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई.

युवाओं से किया साइकिल अपनाने का आह्वान

मुख्य अतिथि कर्ण वर्मा ने विश्व साइकिल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग का आह्वान किया.

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी बुशरा रहमान, रविकांत कुमार, संघर्ष राज, श्रीराम कुमार, मनीष कुमार, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, राजकिशोर कुमार, अवधेश कुमार, गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और युवा मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel