राकेश कुमार बने सहायक निबंधन महानिरीक्षक
बतौर जिला अवर निबंधक कार्य कर चुके
By Prabhat Khabar News Desk |
July 1, 2024 8:30 PM
...
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
तिरहुत प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक के पद पर राकेश कुमार की तैनाती हुई है. राकेश वर्तमान में गया में जिला अवर निबंधक थे. इससे पहले ये मुजफ्फरपुर में भी लंबे समय तक बतौर जिला अवर निबंधक कार्य कर चुके हैं. सहायक निबंधन महानिरीक्षक (एआइजी) में प्रोन्नति मिलने के बाद उनकी तैनाती तिरहुत प्रमंडल के एआइजी के पद पर हुआ है. वहीं, मुजफ्फरपुर में तैनात एआइजी मो जैनुद्दीन अंसारी की पोस्टिंग पटना मुख्यालय में किया गया है. नवादा में जिला अवर निबंधक के पद पर तैनात नीलेश कुमार की पोस्टिंग प्रोन्नति के बाद मगध प्रमंडल गया में सहायक निबंधन महानिरीक्षक के पद पर की गयी है. डॉ संजय कुमार व सुशील कुमार सुमन की तैनाती भी पटना मुख्यालय में सहायक निबंधन महानिरीक्षक के पद पर विभाग ने की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
